परशुराम जयंती उत्साह से मनाई

भगवान परशुराम, Parashuram
भगवान परशुराम, Parashuram

जोधपुर। सर्वब्राह्मण समाज के आराध्यदेव भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव कई कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। ’बंशीधर पुरोहित ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वान पर शनिवार की शाम को सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज ने अपने घरों में भगवान परशुराम जी का पूजन, हवन व आरती की। इस अवसर पर दीपमाला कर अपने आराध्य देव के प्रति आदर भाव व ख़ुशी का इजहार किया।

ऐसा पहली बार हुआ है कि देशभर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड19 के व्यापक संक्रमण के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के कारण भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को सभी लोगों ने घरों में रहकर उनका पूजन व दीपमाला कर मनाया। इस अवसर पर प्रत्येक परिवार ने गुटका व त बाकू का सेवन न करने और सर्व समाज को जन जाग्रति से नशामुक्त करने का संकल्पलिया गया।

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कई कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

श्री पुरोहित ने बताया कि नारी शिक्षा व दहेज मुक्त समाज के नवनिर्माण पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनो ने एक मत से अपना अपना समर्थन देकर अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अपने अपने घरों में धूमधाम से मनाया। लवजीत पारीक और गणेश पालीवाल परशुराम जन्मोत्सव के इस महाआयोजन में शनिवार को प्रात घरों में सामूहिक रूप से परिवार के सभी सदस्यों ने श्री परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन,पुष्प पूजन, शस्त्र-शास्त्र पूजन के द्वारा इस आयोजन की शुरुआत की।

कई परिवारों द्वारा सामूहिक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया जिसमें सामूहिक मन्त्रोच्चार से कोविड-19 आपदा से बचावहेतु आहुतियां प्रदान की गई। इस अवसर पर पृथ्वी के अक्षय रहने व स पूर्ण विश्व कल्याण की कामना की गयी। ऋतुराज पारीक एवं हेमेंद्र गौड़’ ने बताया कि ब्राह्मण समाज के सभी घटकों ने सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस लॉकडाउन को भी इस प्रकार के आयोजन द्वारा आनंदमय रूप दे दिया।

परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वान पर पूजन हवन व आरती की

’महेंद्र उपाध्याय और नव नारायण शर्मा’ ने बताया कि इस महाआयोजन से पूरे शहरभर में एक सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित हुई, ये सकारात्मक ऊर्जा हम सबको कोविड-19 के संक्रमण से लडऩे में बल प्रदान करेगी। सायंकाल में ब्राहमणों ने अपने घरों की छतों पर दीपक जलाएं गए जिसकी रोशनी से शहर जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों की छत से आतिशबाजी भी की। लॉकडाउन को आनंदमय बनाते हुए कई घरों में सामूहिक प्रार्थनाएं,भजन संध्या एवं रतजगा का आयोजन भी किया गया।

’विशाल गौड़ ओर राजकुमार शर्मा’ ने बताया कि बुजुर्ग लोगों ने घर.परिवार में अपने बच्चों को श्री परशुराम के जीवन से संबंधित कहानियां सुनाकर उनके द्वारा ता कालिक समय में सामाजिक हित में किये कार्यों के बारे में जानकारी दी। समिति के ’नथमल पालीवाल’ ने बताया कि ब्राह्मण संगठनो ने रक्तदान शिविर एवं गरीब परिवारों को भोजन राशन सामग्री वितरण की व्यवस्था कर इस आयोजन को मानवहित से जोड़ दिया।

परशुराम जन्मोत्सव को सभी लोगों ने घरों में रहकर उनका पूजन व दीपमाला कर मनाया

परशुराम जन्मोत्सव के महाआयोजन को सफ ल बनाने में निवर्तमान महापौर घनश्याम ओझा, कमलेश पुरोहित, कन्हैयालाल पारीक, महेंद्र शर्मा, रविन केवलिया, जितेंद्र गौड़ लाटा, सुभाष शर्मा, श्रीकांत पारीक, अंकित पुरोहित, यश पारीक, देवेंद्र पुरोहित ने पूरा सहयोग दिया।

महिला शक्ति में शीला आसोपा, पूनम पारीक, प्रेरणा त्रिवेदी ने भी घर-घर महिलाओं को संदेश प्रेषित इस आयोजन को सफल बनाने का भरसक प्रयास किया। उधकर राजस्थान ब्राहृमण महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ के आहवान पर परशुराम जयंती पर सभी ब्राहृमणों ने घरों में ही रहकर परशुराम जयंती मनाई।

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अपने अपने घरों में धूमधाम से मनाया

महासभा के जिला उपाध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने अपने घर में ही विष्णु के छठे अवतार भगवान, परशुराम की परिवार सहित सेवा पूजा की। इसी प्रकार आर्यन फं्रेडस लब के अध्यक्ष कपिल व्यास ने बताया कि मिर्ची बाजार स्थित बडी चैताणियों की गली में क्षेत्रवासियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए दीपदान किया।

गायक बंजारा ने रामधुन गाकर की मंगल कामना

जोधपुर। कोरोना महामारी के कारण लॉक डाऊन के दौरान परशुराम जयंती और शनिवार के उपलक्ष्य में बासनी स्थित संजय कॉलोनी निवासी भजन गायक पप्पू बंजारा ने अपने परिवार के बच्चों कुमकुम, हर्षिता, रीयां, खुशबू, प्रिंस, दक्षु और राहुल के साथ रामधुन और रामायण की चोपाईयां गाक र भगवान श्री राम और संकट मोचन श्री रामभक्त हनुमानजी महाराज से देश को कोरोना महामारी संकट से उबारने और दिन रात देशवासियों की सेवा व सुरक्षा में कार्यरतसभी वारियर्स के लिए मंगल कामना की।