यात्री वाहनों की थोक बिक्री 11 फीसदी बढ़ी

यात्री वाहन
यात्री वाहन

चिप आपूर्ति सुधरने से वाहन कंपनियों ने बढ़ाया उत्पाद

नई दिल्ली। यात्री वाहनों की थोक बिक्री इस साल जुलाई में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 2,93,865 इकाई पहुंच गई। पिछले साल जुलाई में डीलरों को कुल 2,64,442 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। चिप आपूर्ति में सुधार के कारण वाहन कंपनियां त्योहारों से पहले उत्पादन बढ़ा पाई हैं, जिससे थोक बिक्री में तेजी आई है।

1,37,104 यूटिलिटी वाहन बिके

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में यात्री कारों की थोक बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 1,43,522 इकाई पहुंच गई। जुलाई, 2021 में 1,30,080 यात्री वाहन बिके थे। इस दौरान 1,37,104 यूटिलिटी वाहन बिके, जो पिछले साल जुलाई से 11त्न ज्यादा है।

वैन की बिक्री 28.4 फीसदी बढ़ी

वैन की बिक्री 28.4 फीसदी बढ़कर 13,239 इकाई पहुंच गई। तिपहिया बिक्री भी 75 प्रतिशत बढ़ी, कुल 31,324 तिपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा जुलाई, 2021 में बिके 18,132 इकाइयों से 72.75 फीसदी ज्यादा है।

दोपहिया बिक्री में 10 फीसदी उछाल

जुलाई में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 13,81,303 इकाई पहुंच गई। जुलाई, 2021 में 12,60,140 दोपहिया वाहन बिके थे।

एंट्री लेवल वाहनों की बिक्री पर पड़ेगा असर

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, एंट्री लेवल यात्री कारें, दोपहिया, तिपहिया वाहनों का बाजार पूरी तरह उबरा नहीं है। दोपहिया बिक्री जुलाई, 2016 की तुलना में कम है। रेपो दर में लगातार तीसरी बार वृद्धि से ऑटो लोन और महंगा होगा। इससे एंट्री लेवल वाहनों की बिक्री में सुधार कठिन हो जाएगा।

यह भी पढ़े : ‘लाल सिंह चड्ढा’ को औंधे मुंह गिरती देख बदले आमिर-करीना के सुर