
सीकर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की शनिवार को जयंती मनाई। जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सूचना केंद्र में समाज कल्याण सप्ताह के तहत रामधुन का आयोजन किया। इसमें कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, एडीएम धारासिंह मीणा, सीईओ सुरेश कुमार, स्काउट गाइड सहित अधिकारियों व विद्यार्थियों ने शिरकत की। कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारी-कार्मिकों ने गांधी और शास्त्री के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्काउट्स ने गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए… कबीर भजन तन में राम, मन में राम… हर देश में तू हर वेश में तू प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की सलाह दी।
इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक एवं राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिवभगवान नागा, जिला रसद अधिकारी राजपाल यादव, पीआरओ पूरणमल, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़, प्रियंका पारीक, अनुराधा सक्सेना, सीडीईओ लालचंद बलाई, मोहम्मद अयूब अली, पीए सर्वेश माथुर, प्रवीण जांगिड़, राकेश लाटा, महावीर पुरोहित, सीओ स्काउट बंसत लाटा, आशीष नायक मौजूद रहे। इस अवसर पर स्काउट गाइड ने कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान किया।
कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा, विचार गोष्ठी आयोजित की
कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने कहा कि युवाओं को गांधी साहित्य पढऩा चाहिए। शास्त्री सादगी के प्रतीक थे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर, युवा कांग्रेस के किशनसिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, सुनीता गठाला, धर्मेंद्र गठाला, शब्बीर कमाल, महेंद्र जाखड़, कुलदीप आजाद, अमित भडिय़ा, रिछपाल चौधरी, सतपाल, रामलाल, मुकेश समेत कई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी तरह टीम राजेंद्र पारीक और सेवादल शहर इकाई की ओर से शहर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। युवा कांग्रेस नेता अंकित पारीक और सेवादल शहर अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी ने विचार व्यक्त किया। विचार गोष्ठी को रविकान्त तिवाड़ी, मुकुल खीचड़, शाकिर भारती, मो. अरशद गौड़ ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद अनिल चौधरी, सुशील गिनोडिय़ा, अमित सैन, शाहिद खान, कौशल पाराशर, कालूराम चावरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष बच्चों के स्कूल आशा का झरना में गांधी और शास्त्री जयंती पर मानसिक विमंदित एवं मूक-बधिर बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता कर्मियों का दिव्यांग बच्चों ने अभिनंदन किया।
एमके मेमोरियल स्कूल में शास्त्री व गांधी की जयंती मनाई गई। बच्चों द्वारा ड्राइंग भी बनाई गई। संस्थान के सह निदेशक इंजी. मनीष ढाका ने कहा कि दोनों ही महापुरुषों ने देश सेवा में अमूल्य योगदान दिया। इस दौरान चेयरमैन महावीर ढाका, रामनिवास ढाका, संगीता शर्मा, आशा शर्मा, रानी सिंह, साधना सेठी मौजूद रही।
राधाकिशनपुरा स्थित परम श्रद्धा पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शनिवार को संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामनिरंजन शर्मा ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोनम शर्मा, मनीष गुर्जर, साधना शर्मा, सुनील जांगिड़, पिंकी सैनी, अनिता सैनी, बाबूलाल वर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
शिवसिंहपुरा जेल में गांधी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। डिप्टी जेलर रमेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रामधुन से की गई। इस दौरान निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। गांधी जी की चरखे के साथ झांकी भी सजाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन सारण ने महात्मा गांधी के आदर्शों के बारे में बताते हुए बंदियों से अपराध मुक्त होकर अपना जीवन संवारने की बात कही। इस अवसर पर जेलर सौरभ स्वामी व जेल स्टाफ मौजूद रहा। कांग्रेस किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में गांधी जी की प्रतिमा और गैलेरी बनाने की मांग को लेकर सीएम अशोक गहलोत को ज्ञापन भिजवाया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झूरिया ने बताया कि कलेक्ट्रेट में गांधी जी की प्रतिमा लगाने के लिए दो साल पहले भी अनुमति चाही थी, लेकिन नहीं मिली।
गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को मयूर गार्डन में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिवदयाल सिंह मील लालासी, चूनाराम फौजी, हरलाल सिंह मील, बीरबल सिंह झीगर, सूबेदार मेजर राजपाल सिंह झाझडिय़ा ने दोनों महापुरुषों के स्वतंत्रता में योगदान एवं ग्रामोदय के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। सदस्यों ने सीकर जिले में अतिवृष्टि से किसानों की फसल को हुए खराबे के मुआवजे की शीघ्र कार्रवाई के लिए कलेक्टर, जिला प्रभारी सचिव एवं जिला प्रभारी मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया।
यह भी पढ़े- प्रशासन शहरों के संग अभियान का लोग ज्यादा से ज्यादा फायदा लें : विनोद कुमार