स्नेक मसाज का आनंद उठा रहे लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इससे पहले आपने इस तरह का वीडियो नहीं देखा होगा। इससे सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में जो दिख रहा है। उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। इससे पहले शायद किसी ने ऐसे मसाज करवाई होगी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक स्नेक मसाज का आनंद उठा रहा है।

इस दौरान व्यक्ति के चेहरे पर जरा सा भी सिकन नहीं है, बल्कि वह आनंदित ढंग से मसाज का मजा ले रहा है। आम इंसान सांप को देखकर कोसों दूर भाग खड़ा होता है, लेकिन इस मसाज पार्लर में लोग दर्जनों सांप से मसाज करवाते हैं। इसका प्रमाण वीडियो में दिख रहा है। जब एक व्यक्ति मसाज पार्लर में बेड पर लेटा है और स्नेक मसाज का मजा ले रहा है। इस मसाज के दौरान दर्जनों सांपों से मसाज करवा रहा है। हालांकि, मसाज के लिए ऐसे सांपों का यूज़ किया जाता है जो जहरीले नहीं होते हैं। अत: इससे किसी को कोई खतरा नहीं है। इस मसाज के बारें में ऐसा कहा जाता है कि इससे जोड़ों औऱ मसल्स के दर्द में आराम मिलता है। यह मसाज मिस्र में ट्रेंडिंग है।

इस वीडियो को Reuters ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख 40 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने हैरानगी जाहिर की है।