जनता अपना मन कांग्रेस के विरोध में बना चुकी है : अरुण चतुर्वेदी

धौलपुर। भाजपा की जिला समन्वय समिति की बैठक पूर्व मंत्री एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेढम विशिष्ट अतिथि एवम जिलाध्यक्ष श्रवण वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। आम जनता परेशान हैं। राजस्थान में बेरोजगारी चरम पर है और परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत आ रही हैं। परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति है। जनता अब अपना मन कांग्रेस के विरोध में बना चुकी हैं।

पंचायत चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से अपने प्रधान और जिलाप्रमुख बना रही हैं। आम जनता के लिए केंद्र की योजनाओं से जनता को लाभ पहुँचा हैं। उज्वला योजना के कारण महिलाओं को धुएं से आजादी मिली है। संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कहा कि धौलपुर की जनता अपना मन बना चुकी हैं। बदलाव की हवा बन चुकी हैं। धौलपुर मे भाजपा की गांव की सरकार बनना तय है।

जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेढम ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान किया। बैठक में सहप्रभारी कन्हैया लाल, विधायक शोभारानी कुशवाह, पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मनोरमा सिंह, पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा, विशम्भर शर्मा, जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर, जीतेन्द्र राजोरिया, कमल पहाडिय़ा आदि मौजूद रहे। हमें टिकट नहीं दें तो दूसरे आवेदन कर्ताओं को भी नहीं मिलना चाहिए सिंबल, पदाधिकारी परेशान जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव लडऩे के लिए दावेदारों ने ताल ठोक रखी है।

टिकट के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के यहां सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है। हालत यह है कि पार्टी पदाधिकारियों के पास एक-एक वार्ड से कई-कई आवेदन आए हैं। ऐसे में पदाधिकारियों के लिए वार्डों से दावेदारों के नामों को फाइनल करने में सिर पकडऩा पड़ रहा है। वहीं दावेदारों ने भी पदाधिकारियों से शर्त रख दी है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिली तो दूसरे आवेदन कर्ता को भी टिकट नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी का डर सताने लगा है। पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं और पार्टी में एकजुट रहने का पहाड़ा पढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़े- अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत कार्यक्रम में जलेबी लपक जूनियर वर्ग में मयूर गुप्ता, गुब्बारा प्रतियोगिता में वंश प्रथम