पीएम मोदी ने गुजरात इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया, राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज नीति लॉन्च की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज नीति लॉन्च की। उन्होंने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आज का ये कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के बड़े लक्ष्यों को सिद्ध करने की दिशा में एक और कदम है। आज देश राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज नीति को लॉन्च कर रहा है, ये भारत की मोबिलिटी को नई पहचान देने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा नई स्क्रैपिंग पॉलिसी, वेस्ट टू वेल्थ- कचरे से कंचन के अभियान की, परिपत्र अर्थव्यवस्था की एक अहम कड़ी है। ये पॉलिसी देश के शहरों से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ तेज़ विकास की हमारे कमिटमेंट को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पुन: उपयोग, पुनरावृत्ति, रीसायकल के सिद्धांत पर चलते हुए यह पॉलिसी ऑटोसेक्टर में, मेटल सेक्टर में देश की आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा देगी।

उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी देश में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश लाएगी और हजारों रोजगार का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने वाले है। यहां से देश के लिए अगल 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाले इन सालों में हमारे काम करने के तरीके, रोजगार के जीवन में अनेक परिवर्तन होने वाले हैं।

जिस तरह से तकनीक बदल रही है। हमारी लाइफस्टाइल हो या फिर अर्थव्यवस्था दोनों में ही बहुत बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि आज एक तरफ भारत डीप ओशन मिशन के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाश रहा है, तो वहीं सर्कुलर इकॉनॉमी को भी प्रोत्साहित कर रहा है। कोशिश ये है कि विकास को हम टिकाऊ बनाएं, पर्यावरण के अनुकूल बनाएं।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कि जाने से नाराज हुए, कहा-ट्विटर ने मेरे 1.9 करोड़ फॉलोअर्स का हक छीना, ये देश के लोकतंत्र पर हमला है