पीएम मोदी का जलवा बरकरार, 74 फीसदी लोग कामकाज से संतुष्ट

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन और देश में हुई अव्यवस्थाओं के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हुए हैं। पीएम मोदी आज भी देश की जनता के लिए सबसे कामयाब मुख्यमंत्री के रूप में देखे जा रहे हैं। यह बात एक सर्वे में निकलकर सामने आई है। एक ताजा सर्वे में यह बात सामने आई है कि देश के करीब 74 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज को अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं।

इंडिया टुडे के सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज से 74 फीसदी लोग संतुष्ट हैं, जिनमें 30 फीसदी लोगों ने बहुत अच्छा और 44 फीसदी लोगों ने अच्छा माना है। वहीं, सर्वे के हिसाब से 66 फीसदी लोग एनडीए की सरकार के संतुष्ट हैं। इतना ही नहीं, अगर देश में आज चुनाव हो तो 43 फीसदी वोट और 321 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं।

वहीं यूपीए को 27 फीसदी वोट और 93 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसी सर्वे में सवाल किया गया कि अब तक का सबसे बेहतर प्रधानमंत्री कौन है, तो इसके जवाब में 38 फीसदी लोग पीएम मोदी के साथ गए। सर्वे में शामिल करीब 38 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी को सबसे बेहतर पीएम मानते हैं। वहीं, 18 फीसदी लोगों ने अटल बिहार वाजपेयी को माना।

इसके अलावा, 11 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी और 8 फीसदी ने जवाहर लाल नेहरू को सर्वश्रेष्ठ पीएम बताया। 7 फीसदी लोगों ने मनमोहन सिंह को सबसे बेहतर पीएम चुना।