राष्ट्र को नमन के साथ पीएनबी ने मनाया संविधान दिवस

भारत के संविधान के अंगीकार होने व संविधान के संस्थापक पितृपुरुषों के योगदान को याद करते हुए सम्मानित करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज 72 वां संविधान दिवस मनाया। आज का समारोह भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिन 26 नवंबर 1949 के अवसर पर आयोजित था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था।

इस साल संविधान दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंग के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पीएनबी स्टाफ ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) की ओर से संवैधानिक लोकतंत्र पर आयोजित आनलाइन क्विज में हिस्सा लिया।

इस उपलक्ष्य पर कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का हिन्दी में पाठ किया जिसके उपरांत विजय दुबे ने प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़ा। इस समारोह में कार्यपालक निदेशक कल्याण कुमार सहित बैंक के सभी शीर्ष एक्जीक्यूटिव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-इंवेस्ट राजस्थान समिट को सफल बनाएंगे प्रवासी राजस्थानी और ग्लोबल इंवेस्टर्स