प्रभात फैरी, रैली, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रंगोली सजाई, कांग्रेसियों ने गांधीजी को नमन किया

टोंक। मालपुरा. उपखंड में गांधी जयंती श्रद्धा पूर्वक वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई गई। उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में सुबह सात बजे एसडीएम रामकुमार वर्मा के सानिध्य में प्रभात फैरी निकाली गई।एसडीएम ने प्रभात फैरी को झंडी दिखा कर रवाना किया। गांधी पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रार्थना सभा की।

यहां एएसपी राकेश कुमार बैरवा व एसडीएम रामकुमार वर्मा , तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिकारियों ने हायर सेकंडरी स्कूल पहुंच कर श्रमदान किया व गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बाल विकास परियोजना के कार्मिकों द्वारा इस अवसर पर आकर्षक रंगोली सजाई। डांडी यात्रा का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।

गांधी जयंती पर तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में न्यायालय भवन परिसर से विशाल रैली का आयोजन किया गया। एडीजे विनोद कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उपखंड सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों सहित सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनको नमन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी प्रतिमा पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व निर्वाचित जनप्रतनिधियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया व देश की आजादी के लिए दिए बलिदान को याद किया।

यह भी पढ़े- सीआईएसएफ जवानों ने सफाई कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव