मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी की आतंकी हमले में मौत

मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी की आतंकी हमले में मौत हो गई। उनकी मौत के बारे में फिलहाल, विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि जहां वे मौजूद थे, वो दूर-दराज का रेगिस्तानी इलाका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेबी विद्रोही और आतंकी गुटों के खिलाफ जंग लड़ रहे सैनिकों से मिलने फ्रंटलाइन पोस्ट (अग्रिम मोर्चे) पर गए थे। यहां संभवत: आतंकियों की गोली का शिकार बन गए।

डेबी 1990 में पहली बार इस सेंट्रल अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति बने थे। 11 अप्रैल को इस देश में फिर राष्ट्रपति चुनाव हुए थे।

इसमें भी डेबी की पार्टी जीती थी और वो 6 साल के लिए फिर राष्ट्रपति बने थे। 68 साल के डेबी देश और अफ्रीकी महाद्वीप में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने इस रेगिस्तानी देश को विकास के रास्ते पर चलाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें-जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में डेेरेक चॉविन दोषी करार, अगले दो महीनों में होगा सजा का ऐलान