प्रियंका गांधी ने संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धन पहुंची

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धन पहुंची। उन्होंने सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास के दर पर मत्था टेका। इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेकर उनका हालचाल जाना।

प्रियंका के जाने के बाद दोपहर को समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मत्था टेकने पहुंचेंगे। दोनों ही अलग-अलग समय पर रैदासियों और संत निरंजनदास से मुलाकात करेंगे।

प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने मत्था टेकते हुए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मंदिर में संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास ने कुशल क्षेम पूछते हुए प्रियंका से लंगर छकने के लिए पूछा तो प्रियंका ने कहा कि अभी पानी पी लूंगी।

प्रियंका ने संत निरंजन दास से पूछा आपने प्रसाद ले लिया है तो उन्होंने कहा कि अभी सत्संग पंडाल जाना है। इस पर प्रियंका ने कहा कि उधर से लौटते समय प्रसाद ले लूंगी। साथ में आये नेताओं से भी प्रियंका ने संत निरंजन दास से परिचय कराया।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के चुनावी दौरे के हिसाब से तारीखें तय की : ममता