प्रियंका गांधी ने संगम तट पर डुबकी लगाई और पूजा की

प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नानपर्व मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर पहुंचकर नाव से उस पार गईं और संगम में डुबकी लगाई और पूजन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा खुद ही नाव चलाते हुए घाट पर पहुंचीं और नाविक को दो हजार रुपये दिए।

इसी बीच भीड़ में से सीमा सिंह निवासी नैनी ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उसके पास पहुंच गईं और बातचीत करते हुए उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है।

वह संगम पर समय बिताने के बाद दोपहर का भोजन भी यहीं मनकामेश्वर में कर सकती हैं। इससे पहले फूड इंस्पेक्टर ने भोजन का निरीक्षण किया। कहा तो ये भी जा रहा है कि वह शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से वार्ता भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-राहुल ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा-सरकार हमारे बहादुर जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है