प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार से पूछा, किस लैब में रोज हो रहे कितने कोरोना टेस्ट

प्रियंका गांधी ,priyanka
प्रियंका गांधी ,priyanka

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर यूपी सरकार से टेस्टिंग में पारदर्शिता बरतने के लिए कहा है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग को लेकर काफी लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पारदर्शिता बड़े काम की चीज है।

सर्व समाज और सरकार मिलकर ही इस महामारी को शिकस्त दे सकते हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा है कि पूरी दुनिया इस बात को मान चुकी है कि ढंग से और ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग ही कोरोना की रोकथाम की कुंजी है। प्रदेश सरकार ने दो दिनों से जांचों की संख्या बताना बंद कर दिया है। टेस्टिंग को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार से टेस्टिंग में पारदर्शिता बरतने के लिए कहा

ताकि जनता को जानकारी मिले और इस महामारी के खिलाफ समाज और प्रशासन एकजुट होकर लड़ पाए। आंकड़ों और सच्चाई को छिपाने से समस्या घातक हो जाएगी। यूपी सरकार को यह जल्द से जल्द समझना होगा। ड ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों का पालन करना बहुत ही महत्वपूर्ण प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश के किस लैब में रोज कितने टेस्ट हो रहे हैं।

केजीएमयू समेत प्रदेश के अन्य टेस्टिंग लैब की प्रतिदिन क्षमता या है? यह आंकड़ा जनता के समक्ष रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रियंका ने यह भी कहा है कि उ ार प्रदेश में पूल टेस्टिंग के नाम से कई दर्जन लोगों के स्वाब इकठ्ठे एक ही किट द्वारा हो रहे हैं।

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग को लेकर काफी लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

हेल्थ ए सपर्टस ने इस प्रकिया के लिए सख्त नियम तय किए हैं। जिनका सही पालन न होने से नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें-प्रियंका गांधी ने मेरठ पीडि़तों से की मुलाकात, कहा- जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े

सरकार को पूल टेस्टिंग के इस्तेमाल में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और इस बारे में जनता को जानकारी देनी चाहिए। क्वारंटीन केंद्रों में ड ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों का पालन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।