प्रियंका गांधी आज फिर जाएंगी प्रयागराज, मछुआरों से करेंगी संवाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज फिर प्रयागराज पहुंच रही हैं। इस दौरान वह फूलपुर में मछुआरों के गांव बसवारा जाएंगी और उनसे संवाद करेंगी। प्रियंका के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी की सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर सूचना दी और व्यवस्था की रणनीति बनाई। प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए मछुआरा बिरादरी के 70 लोगों की सूची सुरक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है।

चार फरवरी 2021 को एडीएम प्रशासन विजय शंकर द्विवेदी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस, जल पुलिस और भारी संख्या में पीएसी बल के साथ मोहब्बत गंज के ठाकुरी का पुरवा में टीम द्वारा छापामारी की गई। अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक इक_ा हो गए लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।

कई पुलिसवालों को चोटे आईं। पुलिस द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई लोग चोटिल हुए कई बोए भी तोड़ी गई। इसके बाद इसी तरह घूरपुर के बसवार गांव में भी अवैध खनन रोकने गई टीम द्वारा खनन कार्य कर रहे लोगों के साथ मारपीट और ड्रा तोड़े जाने की घटनाएं हुईं। बाद में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे तो पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई और वापस लौट आई।

यह भी पढ़ें-सार्क देशों की बैठक कल, भारत करेगा मेजबानी