प्रियंका-निक ने भारत के लिए 22 करोड़ रूपए जुटाए, सोशल मीडिया पर बताया कैसे खर्च होंगे पैसे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत के लिए चलाए फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

प्रियंका-निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई है ताकि देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें। अब जब यह राशि उपयोग करने का समय आ गया है तो प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से कहा है कि यह पैसा कहां यूज करना है, यह देखा जाए।

प्रियंका ने लिखा- अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है। गौरतलब है कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है।

स् प्रेसिडेंट से वैक्सीन भेजने की मांग की थी प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे देश की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, मेरा दिल टूट गया है।