प्रियंका-शाहरुख फिर दिखेंगे साथ-साथ

प्रियंका-शाहरुख

मुंबई में शुरू हुई सुगबुगाहट की ये है पूरी कहानी

फिल्म ‘जीरोÓ की नाकामी के बाद अगले साल पूरे टशन के साथ बड़े परदे पर तीन बैक टू बैक फिल्मों से वापसी करने जा रहे शाहरुख खान का बर्थडे गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लंबा रिश्ता चला है। दोनों की मनोहर कहानियां इस कदर मशहूर हुई थीं कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान तक को इसमें दखल देना पड़ा। वैसे तो प्रियंका का नाम कभी नंबर वन हीरो रहे अक्षय कुमार के साथ भी खूब उछला और फिल्म ‘वक्तÓ के बाद अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने दोनों की फिर किसी फिल्म में जोड़ी नहीं बनने दी, लेकिन प्रियंका को मुंबई शहर से बाहर अपना आशियाना बनाने को जिस मामले ने मजबूर किया, उसकी कहानी भी कुछ अलग ही है।


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंटरनेशनल स्टार हैं। 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा 40 की हो गई हैं। निक जोनस से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हरमन बवेजा आदि कलाकारों संग नजदीकियों के चर्चे हिंदी फिल्म जगत में खूब रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा किस्सा जो लिखा, पढ़ा और सुना गया, वह है प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की खूब गहराई दोस्ती का किस्सा। दोनों के दुबई में निकाह कर लेने के किस्से तक मुंबई में लोगों ने खूब चटखारे लेकर एक दूसरे को सुनाए और ये उन दिनों की बात है जब शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के नाम पर ही शाहरुख का पूरा कारोबार चल रहा था।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म ‘चलते चलतेÓ में बनते रह गई। जब इस फिल्म से शाहरुख ने ऐश्वर्या राय को निकाला था तो प्रियंका की पूरी कोशिश रही कि किसी तरह वह फिल्म में आ जाएं। लेकिन, शाहरुख ने फिल्म में रानी मुखर्जी को लिया। प्रियंका ने कोशिश नहीं छोड़ी और अंतत: शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डॉनÓ में काम करने का मौका उन्हें मिल ही गया। दोनों ने डॉन 2 में भी साथ काम किया। दोनों वल्र्ड टूर पर भी साथ गए और यहीं से गौरी खान को जो सूचनाएं मिलनी शुरू हुईं, उन्होंने मामले को गंभीर कर दिया।

शाहरुख खान का जो भी कारोबारी साम्राज्य है, उसमें से अधिकतर की लिखा पढ़ी गौरी खान के नाम से ही होती है। यहां तक शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज पर भी मालिकाना हक गौरी खान का ज्यादा है। गौरी खान ने बताते हैं कि तभी शाहरुख खान को अल्टीमेटम देकर पूरा कारोबार लेकर अलग हो जाने की बात कही थी। ऐसा न करने के लिए शर्त यही थी कि शाहरुख आगे से कभी प्रियंका के साथ फिल्म नहीं करेंगे। ठीक वैसे ही जैसे ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वक्तÓ के बाद फिर किसी फिल्म में नजर नहीं आने देने के लिए कमर कस ली थी।

यह भी पढ़ें :कार्तिक आर्यन की नई फिल्म जल्द पर्दे पर