
पहली बार मिला 170 कैरेट का दुर्लभ और बेशकीमती गुलाबी हीरा
जोहान्सबर्ग। धरती पर आए दिन हो रही खोजों में कई तरह की दुर्लभ और बेशकीमती चीजें मिलती रहती हैं। इस बार एक ऐसे दुर्लभ गुलाबी हीरे खोज की गई है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि 300 वर्षों में यह पहला सबसे बड़ा गुलाबी हीरा मिला है। मध्य अफ्रीकी देश अंगोला में अब तक के सबसे बड़ा यह दुर्लभ गुलाबी हीरा खोजा गया है। यह 170 कैरेट का है। आस्ट्रेलियन साइट आपरेटर ने बुधवार को इसकी घोषणा की। लुकापा डायमंड कंपनी ने इसे ‘लुलो रोज’ नाम दिया है। इस दुर्लभ गुलाबी हीरे को अंगोला की पूर्वोत्तर खदान से खोजा गया। इस तरह का गुलाबी हीराबाजार में महंगे दाम पर बिकता है। गौरतलब है कि 2017 में 59.6 कैरेट के पिंक स्टार हीरा हांगकांग की नीलामी में 7.12 करोड़ डालर में बेचा गया था। यह अब तक का सबसे महंगा हीरा बिका है। अंगोला के खनिज संसाधन मंत्री डायमांटिनो अजेवेदो ने कहा की लूलो खदान से बरामद यह शानदार गुलाबी हीरा अंगोला को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत काफी अधिक होने वाली है। हालांकि इसकी असली कीमत का पता तभी लग पाएगा जब हीरे की कटिंग और पालिशिंग होगी।
71.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिका था 59.6 कैरेट पिंक स्टार हीरा

गौरतलब है कि कटिंग और पालिश के बाद हीरे का वजन 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 59.6 कैरेट पिंक स्टार हीरा 2017 में हांगकांग की नीलामी में 71.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया था। यह अब तक का सबसे महंगा हीरा बिका है।
हीरा बेचने की प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंगोलन राज्य के स्वामित्व वाली हीरा व्यापार फर्म सोडियम द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय निविदा के माध्यम से हीरा बेचा जाएगा। लूलो रोज की असली कीमत का पता लगाने के लिए हीरे को काटना और पालिश करना होगा। इससे पहले भी इसी तरह के गुलाबी हीरे ऊंचे दामों पर बेचे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें… 78 देशों पर मंडरा रहा इस बीमारी का खतरा…जानें क्या है बीमारी?