पं. दीनदयाल महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्त्रोत थे : तिवारी

भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती जिला कार्यालय पर मनाई गई । सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल एक महान विचारक और एक महान राजनेता थे। इसके साथ ही साथ वे एक समाज सुधारक और महान शुभ चिंतक भी थे। पंडित दीनदयाल समाज के लिए एक मिसाल बने। पूर्व जिला सतेन्द्र गोयल ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष भरा रहा। वे एकात्मक मानव वाद के प्रणेता थे। प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा प्रेम सिंह आर्य, पूर्व जिला महामंत्री अनिल लोहिया, योगेंद्र राजू कटारा, जिला मंत्री प्रेमपाल सिंह, मुकेश सिंघल, इंजीनियर कालीचरण धनगर, जिला प्रवक्ता नरेश सेन, जिला महामंत्री मनोज भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ ताखा आदि मौजूद थे।

इसीप्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा भरतपुर ने जिला अध्यक्ष सौरभ ताखा के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर किला स्थित बिहारी जी मंदिर पर स्वच्छता अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई की। इस मौके पर आकाश पदावली, मनोज शर्मा, सौरव सोलंकी, मोहित चतुर्वेदी, राजेश, अनंत बुराबाई, जीतू पटेल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल की जयंती.. बांटे श्यामा तुलसी के पौधे

भरतपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता और जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर भाजपाइयों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर ने भाजपा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को श्यामा तुलसी के पौधे भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शैली गर्ग, सपना डीगिया, बबीता सैनी मौजूद थे।

यह भी पढ़े-आज भारत बंद का आह्वान, 13 संगठनों का समर्थन रीट को देखते हुए आवागमन चालू रहेगा