पंजाब के सीएम चन्नी कैबिनेट मंत्रियों के साथ करतारपुर कॉरिडोर पहुंचे, सिद्धू को नहीं मिली अनुमति

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा नानक पहुंच गए हैं। वह अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ टर्मिनल पर पहुंचे और इसके बाद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के पहले जत्थे में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ विजय सिंगला, मनप्रीत बादल, विधायक इंद्रबीर सिंह, हर प्रताप सिंह अजनाला सहित 17 लोग शामिल हैं। इस दल के साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी जाना था, लेकिन उनको अनुमति नहीं मिली।

करतारपुर कारिडोर के खुलने के दूसरे दिन आज पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, महिंदर सिंह केपी दर्शनों के लिए श्री करतारपुर साहिब रवाना नहीं हो सके। उनको कारिडोर से वापस होना पड़ा। दस्तावेज क्लीरेंस न होने कारण श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन के लिए नहीं जा सके।

सुबह पंजाब भाजपा नेताओं का दल करतारपुर साहिब रवाना हुआ। इसके साथ ही सुबह से श्रद्धालुओं को जांच के बाद रवाना किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का दल कारिडोर होकर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब रवाना हुआ।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर जाने की अनुमति नहीं मिली है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार उनको भी चन्नी और मंत्रियों के साथ करतारपुर साहिब जाना था। वह अब 20 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब जाएंगे।

यह भी पढ़ें-प्रियंका गांधी चित्रकूट पहुंच, मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, कहा-सुनो द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे

Advertisement