प्रियंका के साथ सूरत के लिए निकले राहुल गांधी

राहुल गांधी
राहुल गांधी

कानून मंत्री ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत में याचिका दायर करेंगे। राहुल इसके लिए खुद सूरत जाएंगे। बताया जाता है कि उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

बघेल बोले-मैं अपने नेता के साथ जा रहा हूं

राहुल गांधी
राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मैं अपने नेता (राहुल गांधी) के साथ जा रहा हूं, यह न्यायपालिका पर दबाव कैसे हो सकता है? वे (भाजपा) पश्चिम बंगाल और बिहार में हुड़दंग कर रहे हैं। अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह की ओर से कोई अपील नहीं आई है। इनकी ट्रेनिंग ही यही है। ये लोग सिर्फ दंगा करवाते हैं। राहुल ने दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट पकड़ी है। राहुल के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी हैं।

पुलिस बल तैनात

सूरत डीसीपी जोन-4 सागर बागमार ने कहा, जिला अदालत में राहुल गांधी की उपस्थिति को देखते हुए सूरत शहर की पुलिस ने जहां भी आवाजाही की संभावना है, वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। हम भी तलाशी और जांच शुरू करेंगे।

अनुराग ठाकुर ने राहुल पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, पिछड़ों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बार-बार राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग का अपमान किया। दुख इस बात का है कि इसके बावजूद राहुल गांधी ने माफी मांगने की बजाय दबाव बनाने का काम किया। जब तीन वर्ष थे, तब तो इनके साथ कोई नहीं गया। पूर्व में नरसिम्हा राव जी, पी चिदम्बरम, डीके शिवकुमार जी जेल गए, लेकिन तब तो उनके साथ कोई नहीं दिखा। क्या एक परिवार संविधान, संसद और देश से बड़ा हो गया?

हिमाचल के सीएम का रिजिजू पर पलटवार

कानून मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं बना सकता। हम सूरत जा रहे हैं। कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी हमारी पार्टी के बड़े नेता हैं। यह कोई राजनीतिक नाटक नहीं है। हम उनके साथ खड़े हैं…। इधर, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में सूरत में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर इक_ा हुए हैं।

यह भी पढ़ें : अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ