राजस्थान भाजपा 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी – जेपी नड्डा

माउंट आबू,  ।  भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र में लगभग विभिन्न सत्र हुए हैं। जिनमें राजनीति, संगठनात्मक, बूथ-मंडल सशक्तिकरण, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, विदेश नीति, राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलतायें इत्यादि विभिन्न विषयों पर चिन्तन मनन किया। मुझे पूरी उम्मीद एवं विश्वास है कि मां अर्बुदा देवी व ज्ञान सरोवर की पवित्र स्थली माउंट आबू से मिला ज्ञान एवं मार्गदर्शन सकारात्मक ऊर्जा के साथ नीचे तक की ईकाईयों में कार्यकर्ताओं तक लेकर जायेंगे। जो मिशन २०२३ के विजय संकल्प को प्रचंड बहुमत के साथ हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।

नड्डा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की सतत प्रक्रिया है, यह कार्यकर्ता निर्माण में महत्वपूर्ण कारक है। भाजपा को छोडक़र देश की कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो अपने कार्यकर्ताओं के लिए ऐसा व्यवस्थित एवं अनुशासित प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है। प्रशिक्षण हमारी पार्टी में कितना महत्वपूर्ण है कि स्व. पंडित  दीनदयाल उपाध्याय ने सात दिवसीय प्रशिक्षण में पांच विधायकों को प्रशिक्षण दिया था, जिसमें देश के उपराष्ट्रपति रहे व राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे स्व.  भैरों सिंह शेखावत ने भी प्रशिक्षण लिया था।

नड्डा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण राष्ट्रीय हितों के साथ स्थानीय आंकाक्षाओं की आपूर्ति करते हुए कार्य करती है। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का संवाद हो और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने के प्रयास होंं। हमें पद व दायित्व को सुगंधित करने का प्रयत्न ईमानदारी से करना चाहिए। भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है बाकि पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद तक ही सिमटकर रह गई हैं।

हमें पार्टी में क्या मिला, उसकी चिंता छोडक़र यह सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया, पार्टी को क्या दिया? भारतीय जनता पार्टी केवल एक ऐसी पार्टी है जो नेशन फस्र्ट को प्राथमिकता देती है। हमारा संकल्प यह होना चाहिए कि देश और पार्टी का भला होगा तभी हमारा भला होगा। कोई भी कार्य हो वह समय पर पूरा होना चाहिए।