राजस्थान विभिन्न विविधाओं का प्रदेश: कलराज

जयपुर
राजस्थान फोरम व जवाहर कला केन्द्र के सहयोग से आज ‘भारत निर्माता श्रृंखला’ का आयोजन किया गया। जेकेके के अलंकार गैलेरी में पद्मश्री अर्जुन प्रजापति की 30 मूर्तिशिल्पों की प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कला व संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला भी उपस्थित थे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुये राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान विभिन्न विविधाओं का प्रदेश है। मैं सभी प्रदेशवासियों, राजस्थान फोरम और अर्जुन प्रजापति को हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं। उन्होंने बताया कि राजस्थान शौर्य और सुंदरता इसके विभिन्न अंग है। प्रदेशवासियों ने अपने सहयोग से राज्य को एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया है। कार्यक्रम बारें में अधिक जानकारी देते हुये राजस्थान फोरम की एग्ज़ीक्यूटिव सेक्रेटरी अपरा कुच्छल ने कहा कि, राजस्थान फोरम व जवाहर कला केन्द्र के सहयोग से आज जेकेके ‘भारत निर्माता श्रृंखला’ की शुरूआत की गई है। राजस्थान फोरम प्रदेश की कला एवं संस्कृति की समस्त विधाओं के सिद्धस्त कलाकारों का एक संगठन है जो प्रदेश में वर्ष 2013 से कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में कार्यरत है। ये गौरव का विषय है कि अर्जुन जी भी इस फोरम के सदस्य हैं। उनके खूबसूरत मूर्तिशिल्पों की ये एग्जीबिशन जवाहर कला केंद्र में 29 दिसंबर तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

जवाहर कला केंद्र को देश का प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र बनाने के प्रयास किए जा रहे: कल्ला
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राजस्थान सरकार के कला व संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान सरकार कला एवं संस्कृति के विभिन्न रूपों के संरक्षण, संवर्धन, प्रचार एवं प्रसार के लिए कटिबद्ध है। इस कड़ी में जवाहर कला केंद्र को भी देश का प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र बनाने के प्रयास किए जा रहे है। श्री अर्जुन प्रजापति ने मूर्तिशिल्प के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम की है। अर्जुन प्रजापति मूर्तिशिल्प की लाइव डेमोस्ट्रेशन की कला में भी माहिर है जिसकी चर्चे अक्सर होते रहते है।