राजीव कपूर की प्रेयर मीट आयोजित, यह लोग शामिल हुए

राजकपूर के तीसरे बेटे और राजीव कपूर के निधन के बाद उनके घर पर चौथे की बैठक आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणधीर कपूर ने बताया कि चौथा की रस्म के लिए उनकी वाइफ बबीता, बेटी करिश्मा और कपूर खानदान के कुछ लोगों ने मिलकर छोटी सी पूजा की।

गौरतलब है कि ऐक्टर और प्रड्यूसर राजीव कपूर का बीते मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। फैमिली ने राजीव कपूर की प्रेयर मीट का आयोजन किया था। जिसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, अरमान जैन, आदर जैन सहित तमाम सिलेब्स शामिल हुए। कपूर परिवार के लिए पिछले दो साल काफी सदमे भरे रहे। कपूर परिवार के चार सदस्य खो दिए- राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर (अक्टूबर 2018), बड़ी बहन ऋतु (14 जनवरी 2020), ऋषि और अब राजीव।