रामगंजमंडी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारी पहुंचे, संगठन की मजबूती पर जोर

कोटा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोटा देहात की ओर से महाराजा अग्रसेन अतिथि गृह में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह पूर्वक मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग रहे।

मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी जेदिया थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा देहात जिला महामंत्री नरेन्द्र राजा और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग रहे। अध्यक्षता भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चम्पालाल मेहरा ने की। इस अवसर प्रदेश महामंत्री गर्ग ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन आदर्शों के साथ भाजपा की रीति नीति व संगठन पर विचार रखे।

प्रदेश उपाध्यक्ष जेदिया ने महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी घटनाओं पर प्रकाश डाला। राजा ने कहा कि गत दिनों वाल्मीकि महासभा द्वारा महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में स्थापित करने के लिए नागपुर से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाल कर प्रधानमंत्री से आग्रह किया था। जिसे प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार कर लिया। संचालन मंडल महामंत्री धर्मपाल घाटोड़ ने किया। अजा मोर्चा प्रदेश सदस्य ओमप्रकाश मेघवाल फौजी ने आभार जताया।

इस अवसर पर एसटी मोर्चा के नवनियुक्त नगर मण्डल अध्यक्ष हितेश मीणा का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राजकुमारी नागर, अजा मोर्चा के जिला महामंत्री जग्गू लाल रेगर, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी चंदू चश्मेवाला, खैराबाद मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा, मंडल मंत्री पंकज पारेता, पार्षद शिवराज मीणा, रामचन्द्र वर्मा, बजरंग ऐरवाल, घनश्याम मेघवाल उपाध्यक्ष, मोहनलाल बैरवा, मोहनलाल मेघवाल, अनुज वर्मा, मुकेश, बाबू मेहरा, सिद्दार्थ घाटोड़, बालचंद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-गुढ़ाचंद्रजी में श्रीमद् भागवत कथा समापन पर भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पाई पंगत प्रसादी