रणधीर कपूर को वापस आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया

कोरोना से संक्रमित रणधीर कपूर कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। 29 अप्रैल को वे कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद 74 साल के रणधीर कपूर को नॉर्मल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

फिर एक दिन के लिए उन्हें आईसीयू में भी शिफ्ट किया गया था। हालांकि, रविवार को उन्हें आईसीयू से वापस नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी रणधीर कपूर ने खुद हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में दी है।

साथ ही उन्होंने बताया है कि अब वे ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस लौटेंगे।

यह भी पढ़ें-सलमान खान फिल्म राधे में दिशा पाटनी को किस करते हुए नजर आएंगे