राजीव कपूर की मौत के 5 दिन बाद रणधीर कपूर का जन्मदिन रेस्त्रां में मनाया गया, यूजर ने किया ट्रोल

दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर 74 साल के हो गए हैं। 15 फरवरी 1947 को जन्मे रणधीर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए मुंबई के एक रेस्त्रां में पार्टी रखी गई, जिसमें उनकी दोनों बेटियां करिश्मा, करीना, दामाद सैफ अली खान, भांजे आदर जैन, छोटे भाई ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, भतीजे रणबीर, भतीजी रिद्धिमा कपूर शाहनी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और अभिनेता संजय कपूर समेत कई सेलेब्स देखे गए।

यह पार्टी रात एक बजे तक चली। हालांकि, रणधीर के छोटे भाई राजीव की मौत के महज 5 दिन बाद हुई इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कपूर परिवार को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

पार्टी के बाद की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, कितने बेशर्म लोग हैं ये…कुछ दिन तो रुक जाते। एक अन्य यूजर ने लिखा, हैरत में हूं। एक हफ्ता भी नहीं हुआ और ये लोग पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। वे शो मस्ट गो ऑन टाइप के हैं। आलिया को पसंद करता था, लेकिन अब नहीं।

यह भी पढ़ें- चार फैमिली मेंबर्स को खोने के बाद रणधीर कपूर ने बयां किया दर्द, कहा-अब मैं अकेला रह गया हूं