ब्रह्मास्त्र को ताकत देगा ‘रसिया’

ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र

फिल्म मे एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एक और गाना रिलीज

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र की धीमी पड़ी रफ्तार को और तेज करने के लिए फिल्म निर्माता ने फिल्म का नया गाना ‘रसियाÓ भी रिलीज कर दिया है। यह फिल्म में एक्साइमेंट बढ़ाने के लिए किया गया है। फिल्म की रिलीज के 15 दिनों के बाद इस गाने को रिलीज करना ऐसा है कि जैसे कोई खिलाड़ी अपना खास दांव खेलता है। फिलहाल, ब्रह्मास्त्र के इस नए लव रोमांटिक सॉन्ग में आलिया और रणबीर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दरअसल गाने में फिल्म के कुछ खास दृश्यों को लिया गया है, जिसमें शिवा और ईशा के बीच का प्रेम दर्शाया गया है।

श्रेया घोषाल और तुषार जोशी ने दी गाने को सुरीली आवाज

ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र के इस नए गाने ‘रसियाÓ को अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखा गया है और इसे प्रीतम चक्रवर्ती ने संगीत से सजाया है। जबकि सिंगर श्रेया घोषाल और तुषार जोशी ने इस लव रोमांटिक सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और कुछ ही समय में 14 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा लाइक किया जा चुका है। फिल्म का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सबसे घातक अस्त्र ब्रह्मास्त्र पर आधारित है फिल्म

ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र

बात करें ब्रह्मास्त्र की तो फिल्म में अस्त्रों के अस्त्र ब्रह्मास्त्र की कहानी दिखाई गई है और इसमें भी प्रेम अस्त्र को मुख्य दर्शाया गया है। ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन इसी बीच फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।

स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित मैग्नम ओपस ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- शिवाÓ को 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज की गई है। अब इस फिल्म का दूसरा भाग ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देवÓ बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : पायलट का प्लेन नहीं उडऩे देंगे गहलोत!