देश में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना के केस, पिछले 24 घंटे में 2.74 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले

भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा रविवार को डेढ़ करोड़ के पार हो गया। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 लोग संक्रमित हो चुके हैं। थोड़ी राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 848 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 78 हजार 793 हो गई है। 19 लाख 23 हजार 877 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का ये आंकड़ा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

हालात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर दिन कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए, जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

रविवार को कोरोना के 79.25त्न मामले देश के 10 राज्यों बड़े। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 68,631, उत्तर प्रदेश में 30,566, दिल्ली में 25,462, कर्नाटक में 19,067, केरल में 18,257, छत्तीसगढ़ में 12,345, मध्यप्रदेश में 12,248, तमिलनाडु में 10,723, राजस्थान में 10,514 और गुजरात में 10,340 केस मिले। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा लोगों की मौतें भी हुई हैं। महाराष्ट्र में 503 लोगों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में 161 और उत्तर प्रदेश में 127 मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 12 कोविड मरीजों की मौत