शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी

44
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

22 मार्च तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, अप्रैल में आएगा फाइनल रिजल्ट

राजस्थान के लाखों युवाओं के इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मैन्स) की आंसर की जारी हो गई है। ऐसे भी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए किसी भी अभ्यर्थियों को अगर परीक्षा में आए किसी सवाल या फिर जवाब पर आपत्ति है तो वह 20 से 22 मार्च तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। हालांकि इस दौरान प्रत्येक आपत्ति पर उम्मीदवार को 100 रुपए का शुल्क देना होगा।

उम्मीदवारों की आपत्ति के समाधान के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद अप्रैल के आखिरी या फिर मई के पहले सप्ताह में शिक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिसमें मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी।

बता दें कि राजस्थान में 48 हजार पदों के लिए 11 जिलों में 25 फरवरी से 1 मार्च तक 9 पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके लिए 9 लाख 64 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस दौरान 25 फरवरी को पहली पारी में लेवल वन की परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं इसके बाद 25 फरवरी को ही दूसरी पारी से 1 मार्च तक लेवल 2 के सब्जेक्ट के अनुसार भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसके लिए 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इन पदों पर होगी भर्ती

प्राइमरी स्कूल टीचर – 21,000 पद
टीचर लेवल – 2 (हिंदी) – 3176 पद
टीचर लेवल – 2 (पंजाबी) – 272 पद
टीचर लेवल – 2 (संस्कृत) – 1808 पद
टीचर लेवल – 2 (उर्दू) – 806 पद
टीचर लेवल – 2 (सोशल स्टडीज) – 4172 पद
टीचर लेवल – 2 (सिंधी) – 9 पद
टीचर लेवल – 2 (अंग्रेजी) – 8782 पद
टीचर लेवल – 2 (साइंस/मैथ) – 7435 पद

शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही। जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए। लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही।

शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा लेवल-1 की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा लेवल-1 की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा गणित-विज्ञान की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा गणित-विज्ञान की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा सामाजिक-अध्यन की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा सामाजिक-अध्यन की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा हिंदी की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा हिंदी की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा संस्कृत की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा संस्कृत की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा इंग्लिश की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा इंग्लिश की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा उर्दू की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा उर्दू की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा पंजाबी की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा पंजाबी की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा सिंधी की आंसर की।
शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा सिंधी की आंसर की।

यह भी पढ़ें : मस्कट में राजस्थानी प्रवासियों ने खेली फाग