रिलायंस जियो विश्व में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, 10 टेलीकॉम कंपनियों को किया खत्म

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो विश्व में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। महज 5 साल पहले शुरू हुई यह कंपनी इस समय 69 हजार करोड़ का रेवेन्यू कमाती है जबकि अगले तीन साल में यह 1 लाख करोड़ का रेवेन्यू कमाने लगेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस जियो को 2016 में लॉन्च किया था। यह इस समय भारत में 43 करोड़ ग्राहकों के साथ 37 प्रतिशत बाजार के हिस्से पर काबिज है। रेवेन्यू के मामले में इसका हिस्सा 39 प्रतिशत है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के नाम से रिलायंस इस टेलीकॉम कंपनी को चलाती है। जियो की शुरुआत 5 सितंबर 2016 को हुई थी और जियो वेलकम ऑफर से इसे लॉन्च किया गया था।

जयो की लॉन्चिंग के समय जापान में एक जीबी डेटा के लिए 30 डॉलर लगता था। कोरिया में 18 डॉलर का चार्ज लगता था। चीन और जर्मनी में 15-15 डॉलर चार्ज लगता था, अमेरिका में 10 और भारत में 4 डॉलर का चार्ज लगता था। पर जियो ने इसे एक डॉलर के चार्ज में लॉन्च किया।

इस ऑफर के तहत 4 जी सेवाएं ग्राहकों को पहले 3 महीने तक मुफ्त में दी गईं फिर इसे मार्च 2017 तक बड़ा दिया गया। इस दौरान कंपनी पहले महीने में 1.6 करोड़ ग्राहक जोड़े। 83 दिनों में 5 करोड़ ग्राहक बने और 170 दिनों (21 फरवरी 2017तक) में 10 करोड़ ग्राहक बने।

यह भी पढ़े-केन्द्र सरकार अब एअर इंडिया के बाद जल्द ही एलआईसी, बीपीसीएल समेत कई कपंनियों में हिस्सा बेचेगी