
रेनो के इस नई गेम-चेंजर ने पहले ही भारत में 20,000 यूनिट की बिक्री पार की
नई दिल्ली
भारत के नंबर एक यूरोपीय ब्रांड रेनो ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को रेनो ट्राइबर का निर्यात करने की शुरुआत की। अपने लॉन्च के बाद से ही रेनो ट्राइबर ने बी-सेगमेंट की कार खोजने वाले ग्राहकों को एक बेजोड़ मूल्य प्रस्तावित किया है। रेनो ट्राइबर बेहद आकर्षक इंटीरियर वाला एक लम्बा-चौड़ा, अल्ट्रा-मॉड्यूलर, फ्यूल-इफीशंट वाहन है, जिसकी 4 मीटर से भी कम जगह में कई आधुनिक और व्यावहारिक फीचर मौजूद हैं। रेनो ट्राइबर को लॉन्च करके रेनो ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट में कदम रखा था। ट्राइबर ने सफलता की एक अवधारणा के रूप में खुद को पहले ही स्थापित कर लिया है और कार खरीदारों के व्यापक समूह के बीच इसकी जबर्दस्त स्वीकृति देखी गई है। भारत में 20,000 से अधिक ट्राइबर बेचने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका को इन 600 वाहनों के पहले बैच का निर्यात शुरू करते हुए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विकास की इस गति को हम जारी रखेंगे और भारत में ट्राइबर फेमिली के फलने-फूलने के साथ-साथ अफ्रीका और सार्क क्षेत्र के अन्य हिस्सों में ट्राइबर के निर्यात का विस्तार करते रहेंगे, कहना है रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ एवं प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिल्लापल्ले का। ट्राइबर के लॉन्च ने यह दिखा दिया है कि भारत के चुनौतीपूर्ण मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल के बावजूद रेनो तरक्की कर रही है। कंपनी ने पिछले 2 महीनों में 70 प्रतिशत की संचयी विक्रय वृद्धि दर्ज की है और उन चंद मोटर वाहन ब्रांडों में शुमार है, जिन्होंने इस कैलेंडर वर्ष में सकारात्मक विक्रय वृद्धि प्रदर्शित की है। रेनो ट्राइबर आकर्षक रूप से डिजाइन किया गया, बहुमुखी, बहु उपयोगी, विस्तृत और मॉड्यूलर वाहन है जिसने अपनी 4 मीटर से भी कम जगह में बड़े आराम से सात वयस्कों को बिठा लेने का कमाल हासिल किया है। रेनो ट्राइबर भारत में ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूर्ण रूप से विश्लेषित करने का फल है जो बेमिसाल लचीलापन प्रदान करता है। रेनो ट्राइबर हर कतार में बैठने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्तर की जगह प्रदान करता है और 625एल बूट स्पेस प्रस्तुत करता है। जो पांच सीटों वाले कॉन्फिगरेशन में इस श्रेणी की सर्वाधिक बूट क्षमता है। रेनो ट्राइबर को सर्वश्रेष्ठ स्तर की सुरक्षा देने वाली सुविधाओं के साथ निर्मित किया गया है, जिसमें इस श्रेणी की अग्रणी 4 एयरबैग लगे होने वाली पेशकश भी शामिल है।
रेनो के बारे में:
रेनो इंडिया प्रा.लि. रेनो एस.ए.एस. फ्रांस के पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी कंपनी है। रेनो इंडिया की कारों को चेन्नई के ओरैगादाम में स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाई में 480,000 यूनिट प्रति वर्ष की क्षमता के साथ निर्मित किया जाता है। वर्तमान में रेनो इंडिया बिक्री और सेवा की गुणवत्ता के मानदण्ड के बल पर देश भर में 350 से अधिक बिक्री और 264 सेवा केंद्रों के साथ अपनी व्यापक उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। रेनो इंडिया की प्रोडक्ट लाइन अप और सेवाओं ने ग्राहकों और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के बीच एकसमान पहचान बनाई है। इसने 60 से अधिक खिताब जीते हैं, जिसके चलते भारत में रेनो इंडिया एक वर्ष में सर्वाधिक सम्मानित ऑटोमोटिव ब्रांडों में शुमार हो चुकी है। रेनो क्विड पहले ही 32 पुरस्कार जीत चुकी है, जिनमें 10 ‘कार ऑफ द ईयर’ अवार्ड शामिल हैं।