अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया था।
यह भी पढ़ें-ऋषि कपूर का निधन, सकते में बी टाउन, इरफान के बाद बॉलीवुड को एक और झटका
ऋषि कपूर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया
जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में शव लाने के बाद करीब आधे घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। दो साल तक कैंसर से लड़ाई लडऩे के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया।
ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया था
मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।