राजस्थान में न सड़कें सुधर रही है, नहीं बिजली मिल रही है: माहेश्वरी

भाजपा की युवा नेत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने राजस्थान में सड़कों की बुरी हालत और गंभीर बिजली संकट पर गहरा रोष व्यक्त किया है। सड़कों के सुधार और मरम्मत के काम ठप पड़े हैं। कुप्रबंधन के कारण प्रदेश गहरे बिजली संकट में फंस गया है।

अघोषित कटौती और भारी भरकम बिजली बिलों ने जनता की कमर तोड़ दी है। 2 साल पहले घोषित सड़कों के काम भी पूरे नहीं हुए हैं। विधायक दीप्ति ने आज राजसमंद के नगरीय क्षेत्र एवं कुरज मंडल के सघन परिभ्रमण में क्षेत्रवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस में गांवों के विकास और गरीबों के उत्थान की सोच नहीं है।

भाजपा जिला अध्यक्ष के पिताजी के निधन पर शोकाभिव्यक्ति

विधायक दीप्ति ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित के पिताजी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी फतेह लाल जी पुरोहित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना की। फतेह लाल जी पुरोहित का निधन नाथद्वारा के सामाजिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है।

विधायक दीप्ति ने राजसमंद के नगरीय क्षेत्र में सोसर देवी कुमावत, राकेश सिरोया, सुनील सिरोया, निर्मल मंडोवरा, राकेश मंडोवरा, कमलाबाई पुर्बिया एवं बेणीराम गायरी के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को धीरज बंधाया।

विधायक दीप्ति के साथ नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, नगर महामंत्री हिम्मत मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र टेलर, पूर्व पार्षद राजेश पालीवाल, कमलेश हिंगड, संजय प्रजापत, गिरीश पालीवाल, मोहन कुमावत मेवाड़, हजारीलाल कुमावत सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी शोक बैठकों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें-बाड़मेर में शुरू होगा एनवायरमेंटल सर्विलांस – डॉ. सिंह