आरपी सिंह ने संभाली जेडीयू की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

पटना। अरुणाचल प्रदेश में जनता दल (यू) के छह विघायकों के बीजेपी में शामिल होन के बाद अब पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। आरसीपी सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पटना में हो रही जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन यह फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे सर्वसम्मति से तमाम सदस्यों ने समर्थन दिया। आरसीपी सिंह की गिनती नीतीश कुमार के सबसे खास नेताओं में होती है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुद नीतीश कुमार ने भी कहा कि आरसीपी सिंह संगठन का काम काफी पहले से देख रहे हैं। वो संगठन में महासचिव का पद भी संभाल रहे हैं और राज्यसभा के सदस्य भी हैं लिहाजा उन्हें अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव है। आरसीपी सिंह के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिख रहा है।

Advertisement