गोडसे भक्त की कांग्रेस पार्टी में एंट्री से बवाल, पूर्व सीएम कमलनाथ पर उठने लगे सवाल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी के अंदर अब खुद घमासान मचा हुआ है। दरअसल, पार्टी ने खुद अपने दरवाजे एक गोडसे भक्त के लिए खोले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ की मौजूदगी हिंदू महासभा के टिकट से ग्वालियर पार्षद रहे और गोडसे के समर्थक बाबूलाल चौरसिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसे लेकर पार्टी के अंदर बवाल मच गया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कमलनाथ पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इसने भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का अच्छा मौका दे दिया है। 

बाबूलाल चौरसिया 2017 में ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति की स्थापना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने खुद को जन्मजात कांग्रेसी बताया है। चौरसिया के पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कमलनाथ का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि गोडसे की पूजा करने वालों को कांग्रेस में शामिल नहीं करवाना चाहिए। हम इसके सख्त खिलाफ हैं। कमलनाथ की जानकारी में सारी चीजें नहीं रही होंगी।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन किया