योगा-व्यायाम से बेहतर है दौड़ लगाना, जानें इसके फायदे

दौड़ लगाने के फायदे
दौड़ लगाने के फायदे

दौड़ लगाना एक बहुत ही जरूरी वर्कआउट है। इसमें न पैसे खर्च होते हैं और न ही इसके लिए किसी स्पेशल मशीन या ट्रेनिंग की ज़रूरत होती है। यह एक बिल्कुल फ्री वर्कआउट है जिसे करना बहुत आसान है। बच्चे से ले कर बूढ़े तक दौड़ लगा कर अपना स्वास्थ्य दुरुस्त रख सकते हैं।

दौड़ लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

दौड़ लगाने के फायदे
दौड़ लगाने के फायदे
  1.  किसी पार्क में जाएं: संभव हो तो आम सडक़ पर दौड़ लगाने की जगह किसी जॉगिंग पार्क में जाएं। जहां दौड़ लगाने के लिए खास लेन होती हैं। सीधे रास्ते पर दौडऩे की जगह गोल लेन में दौडऩे से शरीर एक फ्लो में रहता है और कहीं ब्रेक नहीं लेना पड़ता है। साथ ही पार्क में दौडऩा सुरक्षित होता है, बाहर के ट्रैफिक से बचाव होता है।
  2.  आईडी प्रूफ साथ रखें: कभी भी अगर अकेले दौड़ लगाने जाते हैं, तो अपना कोई आईडी प्रूफ रखना न भूलें। कहीं किसी प्रकार की इमरजेंसी में ये काम आते हैं। आरामदायक जूते पहनें: दौडऩे का सबसे अहम हिस्सा है जूते। अच्छे आरामदायक जूते पहनें और उसके लेस अच्छे से बांधे जिससे कहीं फंस कर गिरने की संभावना न रहे। साथ ही अच्छे शूज़ पैरों पर कम दबाव डालते हैं और अनावश्यक के दर्द से बचाते हैं।
  3.  डिस्ट्रैक्शन न बचें: कुछ लोग कान में म्यूजिक लगा कर दौड़ लगाते हैं, जिससे वे तेज़ दौड़ सकें और बाहर की भीड़ से डिस्ट्रैक्ट हो सकें। लेकिन ये खतरनाक भी हो सकता है। इयर फोन लगाने से पीछे आ रही गाड़ी का हॉर्न आपको नहीं सुनाई देगा, जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा होता है। या फिर सुबह-सुबह कुत्ते भी पीछे लग जाते हैं जिनकी आवाज आपको नहीं सुनाई देगी।
  4.  पानी की बोतल रखें: दौड़ लगाते समय पूरी तरह से संभव है कि आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होने के कारण आपको चक्कर भी आ सकता है। इसलिए हमेशा पानी की बोतल अपने साथ रखें।
दौड़ लगाने के फायदे
दौड़ लगाने के फायदे

यह भी पढ़ें : राज्य के चुनावी समर में 160 वर्तमान विधायक फिर से संघर्षरत