रूस ने यूके्रन के रिहायशी इलाकों में फिर बरसाए बम

पांच लोगों की दर्दनाक मौत

रूस ने एक बार फिर से पूर्वी यूके्रन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के रिहायशी इलाकों में बम बरसाए हैं। इस बमबारी में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच जंग अभी भी छिड़ी है और इसके कारण अब तक लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 10 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हुई है।


27 जून को भी रूस ने यूक्रेन के एक मॉल पर हमला बोला था


इससे पहले 27 जून को रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के के्रमेनचुक शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल को उस समय तबाह कर दिया जब वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे।


पुतिन बोले- यूके्रन के सहयोगी पश्चिमी देश सीधी जंग करें


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूके्रन के साथ उसकी जंग में पश्चिम देशों को सीधे शामिल होने की चुनौती दी है। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर पश्चिम देश यूके्रन का साथ देना चाहते हैं तो हमारे खिलाफ जंग में सामने से शामिल हो जाएं। पुतिन ने कहा, रूस पर प्रतिबंधों के कारण यूके्रन के साथ शांति वार्ता करना कठिन होता जा रहा है। पुतिन ने कहा, पश्चिमी देश खुद लड़ाई में शामिल न होकर यूके्रन के लोगों को लडऩे के लिए आगे कर रहे हैं। उन्होंने यूके्रन के खिलाफ जंग में शांति कायम करने की ओर इशारा भी किया। पुतिन ने कहा, हम शांति के खिलाफ नहीं, लेकिन जो इसके खिलाफ हैं, उन्हें जान लेना चाहिए, पश्चिमी देशों का दखल जितना बढ़ेगा, शांति उतनी ही मुश्किल होगी।

यह भी पढ़ें : ‘रामायण’ के राम से बेहद खास हैं इस हीरोइन का रिश्ता