रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2036 तक सत्ता में बने रह सकते हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस कानून पर साइन किए, जो उन्हें 2036 तक सत्ता में बने रखने ताकत देता है। इसके साथ ही पुतिन को राष्ट्रपति पद पर अन्य दो कार्यकाल तक बने रहने की मंजूरी मिल गई है।

68 साल के पुतिन पिछले दो दशक से ज्यादा समय से रूस की सत्ता में हैं। सरकार के लीगल इंफॉरमेशन पोर्टल पर जारी की गई एक कॉपी के मुताबिक, पुतिन के हस्ताक्षर के बाद अब वह 2024 में वर्तमान कार्यकाल पूरा होने के बाद अगले चुनावों में भी खड़े हो सकेंगे।

पिछले साल रूस में संविधान संशोधन के लिए जनमत संग्रह अभियान भी चलाया गया था। यह 7 दिन तक चला था। कोरोना संकट के कारण पहली बार रूस में किसी वोटिंग में इतना वक्त लगा। हालांकि, वोटिंग ऑनलाइन हुई।

करीब 60 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। रूस की जनता ने पुतिन को 2036 तक पद पर बनाए रखने के समर्थन और विरोध में वोट दिए थे। इसके मुताबिक 76 प्रतिशत लोगों ने संविधान में संशोधन का समर्थन किया था।

पुतिन पहली बार 7 मई 2000 को राष्ट्रपति बने थे। उनका पिछला कार्यकाल 2008 में पूरा हुआ था। इसके बाद मेदवेदेव राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे और पुतिन प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, सरकार की असल कमान पुतिन के हाथों में थी।

मेदवेदेव के राष्ट्रपति रहने के दौरान राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 साल कर दिया गया था। इससे पहले यह 4 साल का हुआ करता था। 2012 में एक बार फिर से पुतिन राष्ट्रपति बने और मेदवेदेव प्रधानमंत्री चुने गए। इस दौरान देश में कई बदलाव देखने को मिले। इसके साथ ही राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने खुद को बेहद मजबूत बनाया।

यह भी पढ़ें-म्यांमार तख्तापलट : मिड ग्रैंंड म्यांमार हैन ले ने दुनिया से देश की मदद की अपील की