सांस्कृतिक विकास समिति सांगानेर के चुनाव सम्पन्न

सांस्कृतिक विकास समिति सांगानेर
सांस्कृतिक विकास समिति सांगानेर

भगवान सहाय चौधरी अध्यक्ष एवं अबुल हसन कागजी कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित

जयपुर। स्थानीय सांगा बाबा सर्किलस्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के सभा भवन मे समिति के वरिष्ठ पुरुषोत्तम गुर्जर फागणा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सांस्कृतिक विकास समिति सांगानेर
सांस्कृतिक विकास समिति सांगानेर

इन्हें मिला पद

जिसमें अध्यक्ष भगवान सहाय चौधरी, उपाध्यक्ष सांस्कृतिक नन्द किशोर शर्मा धाकड़, उपाध्यक्ष विकास अनिल पारीक, महासचिव पुरुषोत्तम नागर, उपसचिव संजय पत्रिया, संगठन सचिव ठाकुर अनिल सिंह, प्रचार सचिव दिनेश शर्मा दाधीच, कोषाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता तथा पुरुषोत्तम गुर्जर फागणा को संस्था का संरक्षक निर्वाचित किया गया। बाद में सभी का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को आत्मघाती हमले की धमकी, भाजपा कार्यालय भेजी गई चि_ी