भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां को संयम लोढ़ा ने दिया चुनौतीपूर्ण ‘निमंत्रण’

BJP state president Poonia
BJP state president Poonia

जयपुर। निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को सोशल मीडिया के जरिए निमंत्रण भेजा है। उन्होंने ट्वीट कर टॉकशो में पूनिया की कही मन की बात को आधार बना ये ‘न्योता’ भेजा है।

संयम लोढ़ा

निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकर संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया पर तंज कसा है है। जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिया था। पूनिया ने कहा था कि अशोक गहलोत कांग्रेस मुक्त भारत के सबसे बड़े प्रचारक हैं। उनके मन की बात पर ही चर्चाएं होने लगीं। सबसे त्वरित और तीखी प्रतिक्रिया सीएम के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की ओर से आई। उन्होंने सोशल मीडिया की पोस्ट के जरिए पूनियां को चुनौती भरा न्योता दे दिया। लोढ़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ” डॉ सतीश पूनियां दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार ही जीते हो। अगर हिम्मत हो तो इस बार फिर आमेर से ही चुनाव लड़ना, पता चल जाएगा कितना कांग्रेस मुक्त हुआ आमेर विधानसभा क्षेत्र”। लोढ़ा का यह ट्वीट अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें – हाड़ौती में बह रही विकास की गंगा – मुख्यमंत्री

टॉक शो में एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सरकार के मुखिय़ा अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के स्टार प्रचारक हैं और वो कांग्रेस पार्टी में बहादुर शाह जफर की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए मुझे पसंद हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी निशाना साधा है। खाचरियावास ने कहा कि आटा-चावल जैसी चीजों पर टैक्स लगाने वाले कभी भी इस देश के सगे नहीं हो सकते। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों के सपने कभी पूरे नहीं होने वाले, क्योंकि कांग्रेस और इस देश का डीएनए एक है।