पूनियां ने जालोर बस हादसे के मृतकों व पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर जालोर बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जालोर के समीप जैन श्रद्धालुओं के बस हादसे का समाचार मन को व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मृतकों की सद्गति और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।  

डॉ. पूनियां ने ट्वीट कर भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद महावीर भगोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महावीर भगोरा के निधन की खबर पाकर मन से दु:खी हूं, परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं एवं संकट की इस घड़ी में भाजपा शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है।