शेयर बाजार में कोरोना का असर : सेंसेक्स 204.09 अंक और निफ्टी 77 पॉइंट नीचे खुला

गुरुवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार कोरोना का असर दिख रहा है। आज सेंसेक्स 204.09 अंक और निफ्टी 77 पॉइंट नीचे खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 501 अंक तक और निफ्टी 145 अंक तक नीचे जा चुका है। आज प्राइवेट बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 243.62 पॉइंट गिरकर 47,705.80 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 63.05 अंक नीचे 14,296.40 पर बंद हुआ था। बुधवार को राम नवमी के चलते शेयर बाजार बंद था।

नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में कोरोना के 22.84 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें-टोल कलेक्शन : ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके टैक्स वसूला जाएगा