शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ-कियारा

Siddharth-Kiara

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने 7 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध कर अपने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। वेलेंटाइन डे वीक में सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तस्वीरों को जमकर पसंद किया जा रहा है। उनके चाहने वाले उनकी तस्वीरों काफी पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद फैंस इनकी एक झलक देखने को बेताब दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब उनके चाहने वालों की ये तमन्ना भी पूरी हो गई है। सिद्धार्थ और कियारा शादी के बाद पहली बार एक साथ नजर आए हैं।

दरअसल बॉलीवुड का यह नया कपल्स शादी के बाद एक साथ दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में पिंक चूड़ा पहने कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, कियारा के लुक ने फैंस को थोड़ा सरप्राइज भी किया। सलवार-सूट और साड़ी की जगह कियारा शादी के बाद कियारा ब्लैक पजामा और टॉप में दिखीं। कियारा के चेहरे पर शादी की खुशी और ग्लो दोनों साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं सिद्धार्थ भी हमेशा के लिए अपने प्यार को पाकर खुशी से गदगद नजर आए।

वहीं सूत्रों की माने तो जैसलमेर के सूर्यगढ़ में रॉयल वेडिंग के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पेरेंट्स दिल्ली में रहते हैं। इसलिए पहला रिसेप्शन आज 9 फरवरी को दिल्ली में रखा गया है। दिल्ली के बाद कपल ने बॉलीवुड स्टार्स, फ्रेंड्स और मीडिया के लिए मुंबई में भी एक रिसेप्शन रखा है।