
आजकल बड़ी संख्या में लोग थायराइड रोग से पीडि़त हैं। थायराइड हमारी गर्दन में मौजूद एक छोटी सी तितली के आकार की ग्रंथि है। थायराइड ग्लैंड से थायरॉक्सिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी के स्तर को कंट्रोल करता है। जब थायराइड ग्लैंड सही से काम नहीं कर पाता है, तो यह हार्मोन ज्यादा या कम बनने लगता है। थायराइड की बीमारी होने पर व्यक्ति का मेटाबोलिज्म कमजोर हो जाता है, जिससे वजन बढऩे लगता है। थायराइड रोग के लक्षणों में थकान, स्किन का ड्राई होना, बालों का झडऩा आदि शामिल हैं। अगर थायराइड की समस्या का इलाज न किया जाए, तो इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। थायराइड होने पर आपको डॉक्टर की सलाह से दवा का सेवन करना चाहिए। थायराइड के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों का भी सहारा ले सकते हैं।
थायरॉइड के लक्षण

- घबराहट
- अनिद्रा
- चिड़चिड़ापन
- हाथों का काँपना
- अधिक पसीना आना
- दिल की धडकऩ बढऩा
- बालों का पतला होना एवं झडऩा
- मांसपेशियों में कमजोरी एवं दर्द रहना
- ज्यादा भूख लगना
- वजन का घटना
- महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता
- ओस्टियोपोरोसिस से से हड्डी में कैल्शियम तेजी से खत्म होना आदि
नेचुरल तरीके से करें थायरॉइड का इलाज

शरीर में थायरॉइड हार्मोन का संतुलन बिगडऩे से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से शरीर का वजन या तो बढऩे लगता है या फिर कम होने लगता है। ऐसे में थायरॉइड की समस्या होने पर अक्सर दवाइओं की मदद से इसे कंट्रोल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आयुर्वेदिक तरीके से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो अगर आप या आपके आसपास मौजूद कोई व्यक्ति थायरॉइड की समस्या से परेशान हैं, तो आप हर्बल चाय की मदद से इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस हर्बल चाय को बनाने का तरीका
सामग्री
- 1 गिलास पानी (300 मिली)
- 2 बड़े चम्मच धनिया के बीज
- 9-12 करी पत्ते
- 5-7 सूखी गुलाब की पंखुडिय़ां
हर्बल चाय बनाने का तरीका
- थायरॉइड के लिए हर्बल चाय बनाने के लिए सबसे एक बर्तन में पानी डालें।
- अब इसमें धनिया के बीज, करी पत्ते और सूखी गुलाब की पंखुडिय़ां डाल दें।
- अब इस पानी को मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए उबालें।
- बस तैयार है थायरॉइड के लिए हर्बल चाय। आप इसे सुबह उठकर पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पुराना वाहन खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान, यह गलती की तो पड़ सकता है पछताना