स्कोडा ऑटो इंडिया ने अक्टूबर की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 116% की वृद्धि दर्ज की

स्कोडा ऑटो इंडिया ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले अक्टूबर 2021 की बिक्री में 116% की वृद्धि होने का ऐलान किया है। कंपनी ने अक्टूबर 2020 के दौरान 1421 कारें बेची थीं, जबकि अक्टूबर 2021 में बिक्री की यह संख्या 3065 यूनिट तक पहुंच गई।

यह वृद्धि अभी भी कुशैक की कामयाबी पर सवार है, जिसकी अब तक 15000 यूनिट बुक हो चुकी हैं। साथ ही सुपर्ब, ऑक्टेविया और रैपिड कारों की बिक्री भी बढ़ रही है। इन सभी मॉडल ने कंपनी का सेल्स वॉल्यूम बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया है।

कुशैक की शुरुआत के साथ अमल में लाए गए ‘इंडिया 2.0’ प्लान के तहत पूरे भारत में तेजी से अपने नेटवर्क की उपस्थिति फैलाने पर जोर दिया गया है। वर्तमान में यह ब्रांड देश भर के 100 से अधिक स्थानों पर उपलब्ध है तथा हाल ही में प्रमुख भारतीय शहरों के अंदर इसने अपनी अतिरिक्त डीलरशिप खोली हैं।

यह भी पढ़ें-निसान इंडिया ने अक्‍टूबर 2021 में दर्ज की 6917 वाहनों की थोक बिक्री