
अगले 72 घंटे अहम, अभी भी वेंटिलेटर पर
पीएम मोदी ने फोन पर जाना राजू का हाल
नई दिल्ली। देश के जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के स्वस्थ्य में थोड़ा सुधार आया है। हालांकि चिकित्सकों ने राजू के लिए अगले 72 घंटे अहम बताए हैं। उनकी बॉडी में हल्का मूवमेंट आया है मगर मस्तिष्क पूरी तरह काम नहीं कर रहा है। डॉक्टर्स ने शुक्रवार को बताया कि उनके लिए अगले 3 दिन यानी 72 घंटे अहम हैं। हालांकि, डॉक्टर ने पॉजिटिव साइन दिए हैं। डॉक्टर्स का एक पैनल लखनऊ पीजीआई से भी भेजा गया है। देर रात से उनकी बॉडी में मूवमेंट देखा जा रहा है। उधर, बहन सुधा श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के दिन आईसीयू में उन्हें राखी बांधी और भाई के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना की राजू का इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप सेठ ने बताया कि वे बीच-बीच में खुद से पैर मोड़ रहे हैं। उनके हाथ-पैर की उंगलियां भी मूवमेंट कर रही हैं।
मोदी ने जाना हाल, योगी ले रहें पल-पल की अपडेट
रात करीब 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजू की पत्नी शिखा से बात की और स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार हेल्थ का अपडेट ले रहे हैं।
अब सिर्फ एक ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत

राजू के सपोर्ट में लगे दो ऑक्सीजन सिस्टम में से अब सिर्फ एक लगाया गया है। शुक्रवार सुबह एक ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। अब उनको कम ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। आज सुबह से राजू को ऑक्सीजन का सपोर्ट सिर्फ 40 प्रतिशत दिया जा रहा है। इससे पहले राजू 50 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। राजू की पत्नी ने सुबह उनके पैर के तलवों में उंगली लगाई तो राजू ने खुद से उंगलियां मोड़ीं।
डॉक्टर ने कहा- पैर मोडऩा अच्छे संकेत
राजू के पीआरओ गर्विंत नारंग ने बताया कि उन्हें अभी वैंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया है। ब्रेन अब भी सही तरीके से रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। राजू की बेटी अंतरा ने बताया कि उनके पिता की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।
10 साल में 3 बार एंजियोप्लास्टी हुई
राजू श्रीवास्तव की 10 साल में तीन बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में और 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में हुई थी। इसके बाद बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की है, लेकिन अभी उनका ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है।
सिंगर सोनू निगम ने जाना हाल
सिंगर सोनू निगम ने भी राजू की पत्नी से बातचीत की। सोनू ने कहा कि वे देश से बाहर हैं। जैसे ही भारत पहुंचेंगे, सबसे पहले उनसे मिलने आएंगे। सोनू ने राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कॉमेडियन जॉनी लिवर ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
यह भी पढ़ें :इस्लामिक जिहाद को खतरा बता इजराइल ने गाजा में दागे रॉकेट