सोनम कूपर को खूब भा रहा है लंदन, जानिए क्यों कहा पसंद है आजादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर ने कहा है कि वह लंदन में रहते हुए खुद को काफी रिलेक्स फील कर रही हैं और वह यहां बहुत ही खुश हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं आजादी के साथ बाजार में घूम सकती हूं और खुद बाजार से जरूरत की चीजें खरीदती हूं। साथ ही घर का काम काज मैं खुद करती हूं।

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को हुई थी। सोमन साल 2019 की फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। अब वह जल्द ही एक्ट्रेस ब्लाइंड फिल्म से वापसी करने जा रही है। फिल्म में सोनम एक ब्लाइंड पुलिस अफसर बनकर सीरियल किलर की खोज करती दिखेंगी।