लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने कहा-मैं असहाय महसूस करता हूं जब लोगों को बचाने में असमर्थ होता हूं

एक्टर सोनू सूद ने बताया कि वे असहाय महसूस करते हैं। जब वे उन लोगों को बचाने में असमर्थ होते हैं, जिन्होंने उनसे मदद मांगी थी। रविवार को सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में अपने विचार शेयर किए हैं।

सोनू ने लिखा, उन मरीजों को खोना जिन्हें आप बचाने की कोशिश कर रहे हैं, ये अपने आप को खोने से कम नहीं। उन परिवारों का सामना करना बहुत कठिन होता है, जिनसे आपने उनके प्रियजनों को बचाने का वादा किया था।

आज ऐसे ही कुछ लोगों को मैंने खो दिया। जिन परिवारों के साथ आप दिन में कम से कम 10 बार टच में आते थे, उनसे हमेशा के लिए संपर्क खो देंगे। असहाय महसूस कर रहा हूं।

सोनू के इस पोस्ट के बाद उनके कई फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें खुश करने और अब तक उनके द्वारा किए गए सभी अच्छे कामों की उन्हें याद दिलाने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा, “मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा है।

आप ऐसे ही लोगों की मदद करते रहिए। आप रियल हीरो हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, सर, जन्म और मृत्यु किसी के हाथ में नहीं है। यह पहले से ही सभी को पता है। लेकिन, खबर पूरी तरह से बुरी है और जिसने भी इसे देखा उसके आंसू नहीं रुकेंगे। मृतक के परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना। जीवन बचाने में कभी हार न मानें।

यह भी पढ़ें-प्रियंका-निक ने भारत के लिए 22 करोड़ रूपए जुटाए, सोशल मीडिया पर बताया कैसे खर्च होंगे पैसे