जल्द जयपुर मेट्रो मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक चलेगी

जयपुर। राजधानी जयपुर में मेट्रो का संचालन 7 सितंबर से नहीं हो रहा है। जयपुर में मेट्रो श्राद्ध के बाद मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक चलेगी। इससे परकोटे में बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालन होने का लंबे समय से इंतजार कर परकोटा वासियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। पहले मेट्रो को संचालन मानसरोवर से जयपुर तक होना था लेकिन अब इसे बड़ी चौपड़ तक किया जा रहा है। चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक का मेट्रो का काम पूरा हो गया है।

इसे पूरा होने में छह साल से भी अधिक का समय लग गया है। इसे मार्च में ही शुरू किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें विलंब हो गया है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त मुंबई ने मेट्रो का संचालन बड़ी चौपड़ तक करने के लिए सर्टिफिकेट दे दिया है। इसलिए संचालन में कोई परेशानी नहीं है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल तथा सीएमडी भास्कर ए. सावंत ने सभी पहलुओं की जांच के बाद श्राद्ध के बाद सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालन का निर्णय लिया है।

मानसरोवर से बड़ी चौपड़ 26 मिनट में पहुंचाएगी

मेट्रो के सीएमडी भास्कर ए सावंत ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन के तहत शुरुआत में मेट्रो का संचालन सुबह-शाम 4-4 घंटे करने के निर्देश हैं, लेकिन राजधानी में तय समय में मेट्रो चलाने से यात्री भार नहीं मिलेगा। इस कारण सितंबर माह के तीसरे सप्ताह के अंत में इसका संचालन बड़ी चौपड़ तक होगा। मानसरोवर से बड़ी चौपड़ मेट्रो 26 मिनट में पहुंचेगी। कोरोना को देखते हुए स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे। कार्ड हर मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। इसे डिजिटल माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।

सीएम करेंगे उद्घाटन, 20 तक संचालन संभव

बड़ी चौपड़ तक मेट्रो का संचालन श्राद्ध के बाद महीने के तीसरे सप्ताह के अंत होगा, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद 18 से 20 सितंबर के बीच मेट्रो का बड़ी चौपड़ तक संचालन हो सकता है। इसका इनोग्रेशन सीएम अशोक गहलोत करेंगे। इसके लिए सीएम से समय मांगा जाएगा। इसके बाद ही अंतिम तारीख तय होगी।

यह भी पढ़ें-आज राजस्थान में 722 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए

पहले मेट्रो को संचालन मानसरोवर से जयपुर तक होना था लेकिन अब इसे बड़ी चौपड़ तक किया जा रहा है। चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक का मेट्रो का काम पूरा हो गया है। इसे पूरा होने में छह साल से भी अधिक का समय लग गया है। इसे मार्च में ही शुरू किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें विलंब हो गया है।