संविधान दिवस पर वक्ताओं ने कहा-भौगोलिक रूप से बंटे हुए भारत को एक करने का कार्य करता है संविधान

चूरू। संविधान दिवस पर शुक्रवार को जिले में स्कूल, कॉलेजों सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान संविधान के बारे में जानकारी देकर पालना की शपथ दिलाई गई। राजकीय विधि कॉलेज में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व जिला प्रशासन सहयोग से संविधान विषयक पुस्तकों की प्रदर्शनी व व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। कलेक्टर सांवरमल वर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।

कलेक्टर ने उपस्थितजनों को संविधान की शपथ भी दिलाई। विधि कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके सैनी, रियाजत खान, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक दुलाराम सहारण, गांधी प्रकोष्ठ अधिकारी उम्मेद गोठवाल, दयापाल सिंह पूनिया आदि ने संविधान के बारे में जानकारी दी। अरविंद देपालसर ने तकनीकी सहयोग दिया। इस मौके पर मोहम्मद अब्बास, सहायक प्रो. श्रीराम सैनी, धीरज सक्सेना, मनीष कुंदना, अनिल कुमार सैनी, महावीर प्रसाद, लेखाकार बेगराज खरींटा, प्रशांत सैनी, पुस्तकालयाध्यक्ष उषा राठौड़, विधि छात्र हेमलता, मोनिका सैनी, मयंक शर्मा, मनीषा सयौत्रा, नीतू कस्वा आदि उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश बलजीतसिंह के निर्देशानुसार सीजेआरएम पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने विद्यार्थियों को संविधान की पालना की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में बताए गए मूल कर्तव्यों व अधिकारों के बारे में बताया तथा संविधान की रक्षा करने का आह्वान किया। निदेशक सुरेन्द्र कुमार महिया ने संविधान के बारे में जानकारी दी। छात्रा करिश्मा व पारूल ने भी विचार व्यक्त किए।

इस दौरान अमित कुमार, कृष्ण कुमार, श्रीभगवान, सुशील, संतोष कुमार, रजनी, पायल आदि सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे। इसी प्रकार चूरू गर्ल्स कॉलेज में डॉ. बीआर अंबेडकर व भारतीय अर्थव्यवस्था विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. एलएन आर्य व उप प्राचार्य आशा कोठारी ने संविधान-निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान के बारे में जानकारी दी। व्याख्याता विनिता मंगल व रासेयो प्रभारी कविता पंसारी ने भी विचार व्यक्त किए। तारानगर. कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर अनुसूचित जाति-जनजाति कार्यसमिति के सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

प्रधानाचार्य ऊषा यादव ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से बंटे हुए भारत को संविधान एक करने का कार्य करता है। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता, सोनू व स्नेहा अव्वल रहे। निबंध में ऊषा, दीपिका व सोनू जांगिड़ अव्वल रहे। गायन में यशवी, चेतांसी व अनामिक अव्वल रहे।

यह भी पढ़ें-दूधवाखारा सीएचसी में कायाकल्प व भामाशाह सम्मान समारोह, विधायक कोष से 2 करोड़ रुपए देंगे राठौड़